{"_id":"65e62dc9acc9cf09810685b2","slug":"accused-of-gst-fraud-worth-rs-15-thousand-crore-surrenders-noida-news-c-1-gnd1002-1472357-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
- 25 हजार के इनामी आरोपी आरोपी के खिलाफ जारी हुआ था कुर्की का वारंट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तीन हजार से अधिक फर्जी कंपनी बनाकर करीब 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी हिसार हरियाणा निवासी कुणाल मेहता उर्फ गोल्डी पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की का वारंट जारी हो चुका था। इस मामले में अब तक 29 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पांच आरोपियों की अचल संपति कुर्क हो चुकी है।
सोमवार को सूरजपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाला कुणाल भी जीएसटी फ्रॉड गिरोह का सक्रिय बदमाश था। आरोनी ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर कंपनी खोली थी। कंपनी के टर्न ओवर के आधार पर करोड़ों रुपये के जीएसटी आईटीसी लिया था। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा जून 2023 में किया था। अब तक इस मामले में गौरव सिंघल, गुरमीत सिंह, राजीव ,राहुल, विनीता, अश्वनी, अतुल सेंगर, दीपक मुरजानी, यासीन, विशाल, राजीव, जतिन, नंदकिशोर, अमित कुमार ,महेश, प्रीतम शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिलीप कुमार, मनन सिंघल, पीयूष, अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी फर्जी फर्म दिखाकर जीएसटी के नाम पर इनपुट क्रेडिट टैक्स ले लेते थे। जबकि फर्जी कंपनियों द्वारा वास्तविक माल का आदान-प्रदान नहीं किया जाता था। आरोपियों ने जो कंपनियां बनाई थीं, वह केवल कागजों पर चल रही थीं।