फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of feeding poisonous substance to married woman for not getting dowry

Noida News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप

Mon, 08 Jul 2024 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of feeding poisonous substance to married woman for not getting dowry
दहेज न मिलने पर विवाहिता को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप
विज्ञापन

एडीसीपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित पक्ष, रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। दहेज की मांग के चलते थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के गांव सुनपुरा में 6 महीने की गर्भवती विवाहिता को दवा के नाम पर विषाक्त पदार्थ देने का आरोप मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया है। मामले की शिकायत करने सोमवार को मायका पक्ष सूरजपुर स्थित एडीसीपी कार्यालय पहुंचा। एडीसीपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।


जारचा के खंडेरा गांव निवासी जतनवीर सोमवार को परिवार के साथ एडीसीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि बेटी कोमल की शादी 23 दिसंबर 2023 में सुनपुरा के विपिन के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह 10 लाख रुपये मांगने लगे। गत 7 जून को जब बेटी छह महीने की गर्भवती थी तब उसने पेट दर्द की शिकायत की। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे दवा के नाम पर विषाक्त पदार्थ दे दिया। जब बेटी ने उस पर शक जाहिर किया तो सास, ननद व अन्य ने जबरन पकड़ कर दवा उसके मुंह में डाल दी। चिल्लाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और बेटी को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed