फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of embezzling Rs 15.86 crore in the name of increasing the company's turnover

Noida News: कंपनी का टर्नओवर बढ़ाने के नाम पर 15.86 करोड़ हड़पने का आरोप

Sat, 16 Aug 2025 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 15.86 crore in the name of increasing the company's turnover
कंपनी का टर्नओवर बढ़ाने के नाम पर 15.86 करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कंपनी का टर्न ओवर बढ़वाने के नाम पर झांसा देकर 15.86 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक की अर्जी पर कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


सेक्टर-73 निवासी जिले यादव ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह डमैक इंफ्रा एलएलपी नाम से कंपनी का संचालन करते हैं। कंपनी का कार्यालय सेक्टर-73 में है। उनकी कंपनी दिल्ली-एनसीआर में निर्माण का कार्य करती है। इसका वार्षिक टर्न-ओवर सात से आठ करोड़ रुपये का है। पीड़ित का आरोप है कि उनके परिचित दिल्ली के अशोक विहार निवासी सुचित सिंघल दिसंबर 2023 में उनके पास आए। उन्होंने राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले अपने मित्र सुमित अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल से मिलवाया। तीनों ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वह उनकी कंपनी का टर्नओवर बढ़वा सकते हैं। वह शासन स्तर से एनएचएआई समेत अन्य विभागों का सरकारी ठेका दिलवा देंगे। सुमित और पुनीत ने उन्हें बताया कि उनक एफएफ कावुड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी दिल्ली में है। मार्च 2024 को सुमित और पुनीत ने कहा कि उनके परिचित की कंपनी से सड़क निर्माण और लोहे का सामान मिल रहा है। अगर वह उसे बाजार में बेचेंगे तो मोटा मुनाफा होगा। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर कावुड प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी के बैंक खाते में कुल 34 बार में मार्च 2024 से जुलाई 2024 के बीच 15 करोड़ 85 लाख 76 हजार 999 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद पीड़ित की कंपनी का जीएसटी नंबर का इस्तेमाल करके 102 करोड़ रुपये के फर्जी बिल भी काट दिए। इसके चलते पीड़ित को जेल भी जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed