फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused husband gets bail

Noida News: दहेज हत्या प्रकरण में आरोपी पति को मिली जमानत

Sun, 13 Jul 2025 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Accused husband gets bail
ग्रेटर नोएडा। दहेज हत्या प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पति को जमानत दी है। गाजियाबाद के रणवीर सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री पिंकी की शादी 22 फरवरी 2015 को नितिन से हुई थी। विवाह में दस लाख रुपये नकद, कार और सोने के जेवरात दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पिंकी को दहेज में पांच लाख रुपये नकद और एक होंडा सिटी कार लाने के लिए ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 22 अगस्त 2017 को पिंकी की अचानक मृत्यु हो गई और बिना सूचना के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। वहीं पति की ओर से यह पक्ष रखा गया कि मृतका मलेरिया व एनीमिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त थी। 10 अगस्त 2017 को पिंकी को मोहन स्वरूप अस्पताल दादरी में भर्ती भी कराया गया था। जहां से 13 अगस्त को दवाइयों के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया। मौत के दिन अस्पताल ले जाते समय सूचना दी गई और वादी पक्ष अंतिम संस्कार में भी मौजूद था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed