फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested after vandalising vehicles and firing in Greater Noida

Greater Noida: बदमाशों ने मचाया उत्पात, गाड़ियों में तोड़फोड़ और घर में घुसकर फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 03:09 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 03:09 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 24 घंटे के भीतर पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र, स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन
Accused arrested after vandalising vehicles and firing in Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी में गली में खड़े होकर गली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और घर में घुसकर फायरिंग के बाद फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव, वंश उर्फ विकास, रोहित उर्फ कन्नू, दक्ष शर्मा निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों के पास दो अवैध तमंचे, दो कारतूस व दो खोखा कारतूस, अवैध चाकू, एक स्कूटी, एक बाइक बरामद हुई है। बिसरख कोतवाली में शिवनरेश सिंह चौहान निवासी साई गार्डन शाहबेरी ने केस दर्ज कराया है कि रविवार की रात करीव 8.45 एक लड़का अपनी महिला मित्र को लेकर सांई गार्डन मंदिर वाली गली में आया। अंधेरे में खड़े होकर महिला मित्र से जोर जो से चिल्लाकर गाली गलौज करने लगा। जिससे सांई गार्डन बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। जब आरोपी से नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम गौरव निवासी विजयनगर गाजियाबाद बताया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने गौरव से कहा तुरंत चले जाये। अन्यथा अपने पड़ोसियों को बुला रहा हू। इस पर आरोपी शिकायतकर्ता के साथ गाली गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा। फिर आरोपी अपनी महिला को बाइक पर साथ लेकर चला गया। रात करीब 9.25 बजे साई गार्डन गली में मकान के नीचे गौरव बाइक से वंश उर्फ विकास व दक्श शर्मा निवासी गाजियाबाद व अन्य कई साथियों के साथ आया। फिर जोर-जोर से गाली गलौज व करने लगा। गली में नीचे खड़ी कार व नितिन त्यागी की कार में लाठी डंडे, ईंट व पत्थर मारकर तोड फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन त्यागी द्वारा मना किया तो आरोपी गाली-गलौज कर अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे। आरोपियों ने नितिन त्यागी के घर में घुसकर गाली गलौज करने के साथ फायरिंग की। घटना सूचना पुलिस को दी, तो आरोपी तमंचा लहराते हुए अपनी बाइक, स्कूटी पर बैठकर भाग गए। घटना में गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। घटना के कारण कालोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed