{"_id":"68af04222e0b8b21f408e29e","slug":"accused-arrested-after-police-encounter-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73046-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो:
युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
-सेक्टर-142 थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, 25 हजार का था ईनामी
-जुलाई माह में पत्नी को फोन पर परेशान करने के शक में चाकू से हमला कर किया था घायल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने मुठभेड के बाद 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पिछले माह से फरार चल रहा था। उसने पत्नी को फोन पर परेशान करने वाले युवक पर चाकू से हमला किया था। जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी दानिश की तलाश में लगी थी। दानिश पर फरार होने पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
सेंट्रल नोएडा जोन के एसीपी तृतीय बीएस वीर कुमार ने बताया कि सेक्टर-142 थाना पुलिस मंगलवार देर रात जैन फार्म के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखकर वो बाइक मोड़कर भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई। उसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान दानिश निवासी नई आबादी दादरी के रूप में हुई है।
जांच में पता चला है कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की पत्नी को अरबाज नाम का एक युवक फोन पर परेशान कर रहा था। जिस पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर तीन जुलाई को अरबाज पर चाकू से हमला किया था। अरबाज सेक्टर 143 के पास पंचर लगाने का काम करता है। इस बीच उसका साथी फैजान भी बीच बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला किया था। आरोपी के पास से एक बाइक, एक चाकू और अवैध हथियार बरामद किया हैं।