फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accident on Expressway, Team leader died in hospiatl

नामजद टीम लीडर अभिषेक त्यागी ने भी तोड़ा दम

Wed, 04 Sep 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accident on Expressway, Team leader died in hospiatl
अभिषेक। फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
नामजद टीम लीडर अभिषेक त्यागी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 18 अगस्त को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर एसयूवी सवार चार आईटी कंपनी के कर्मियों की मौत हो गई थी। वहीं, हादसे में पांच कर्मी घायल हो गए थे। हादसे में घायल कंपनी के टीम लीडर अभिषेक त्यागी की भी उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। बता दें कि एक घायल युवती के पिता ने अभिषेक पर ही लापरवाही से एसयूवी चलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

नोएडा के सेक्टर-2 स्थित टेरासिस इंफो कॉम आईटी कंपनी के निदेशक शिमला निवासी आशीष सूद उर्फ आसू ने 17 अगस्त को नई फोर्ड एंडेवर खरीदी थी। 16 अगस्त को आशीष का जन्मदिन था। नाइट ड्यूटी के बाद 18 अगस्त की सुबह नई कार और जन्मदिन की पार्टी के लिए टीम लीडर अभिषेक त्यागी, सेल्स एग्जीक्यूटिव सलीम, सुष्मिता, नैंसी, शीला, नवीन, शिव विजय सिंह और चंद्र मोहन आशीष के साथ उनकी नई कार में लांग ड्राइव पर निकले थे। नोएडा दफ्तर से निकलने के बाद उन्होंने पार्टी की। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ के टप्पल तक पहुंचे और फिर वहां से लौटने लगे। जैसे ही वह जीरो प्वाइंट (पंडित दीन दयाल पुरातत्व संस्थान) के करीब पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एसयूवी यमुना एक्सप्रेसवे की रोटरी (उतार) पर अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दिल्ली के उत्तम नगर महारानी एंक्लेव निवासी शीला, अजंता कालोनी गढ़ रोड मेरठ के नवीन (32), दिल्ली के शकरपुर लक्ष्मीनगर के शिव विजय सिंह (33) और दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 के चंद्रमोहन (26) की मौत हो गई। जबकि आशीष, टीम लीडर अभिषेक समेत पांच लोग घायल हो गए थे। मामले में शीला के पिता रामसिंह ने गाजियाबाद निवासी अभिषेक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से एसयूवी चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि हादसे में घायल अभिषेक ने भी उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed