{"_id":"673bffaa3b9a0e29fc01a4aa","slug":"accident-on-eastern-peripheral-due-to-dense-fog-uncontrolled-bus-collided-with-a-truck-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा: घने कोहरे के कारण अनियंत्रित बस ट्रक से टकराई बस, कई यात्री घायल; मची हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा: घने कोहरे के कारण अनियंत्रित बस ट्रक से टकराई बस, कई यात्री घायल; मची हाहाकार
Tue, 19 Nov 2024 08:32 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:32 AM IST
सार
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान अन्य आवश्यक कार्यवाही भी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में यात्री घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा कासना से फरीदाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। कोहरे की वजह से ट्रक संख्या (एचआर 55 एयू 5826) एक अन्य ट्रक से पीछे से टकरा गया। इसी दौरान पानीपत से मथुरा जा रही बस नंबर (यूपी 85 एटी 7710) भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के चलते बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। पुलिस बल और यातायात विभाग के अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। यह कोहरा ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।दुर्घटनास्थल पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। वाहन की गति को नियंत्रित रखें और हेडलाइट व फॉग लाइट का उपयोग करें। यह हादसा एक बार फिर से इस ओर संकेत करता है कि कोहरे के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।