फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accident could happend

खम्भा टूटने से हादसे की आशंका

Sun, 30 Jun 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident could happend
गांव उटोन में खम्भा टूटने से हादसे की आशंका
विज्ञापन

तावड़ू। गांव उटोन में टूटा हुआ बिजली का खम्भा हादसे को दावत दे रहा है। टूटे हुए खम्भे को बदलने के लिए सरपंच और ग्रामीण कई बार बिजली विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा इसे नहीं बदला गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष है। सरपंच संजीदा, बलबीर फौजी, बुधराम, गुलशन, नरेश चौकीदार, बीना और इकबाल ने बताया कि करीब 6 महीने पहले किसी अज्ञात वाहन ने गांव के दलित मोहल्ले के पास से जा रही बिजली लाइन के पोल को तोड़ दिया था। पोल टूटने के कारण वह झुक गया, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे से बचने के लिए बिजली के टूटे हुए पोल को रस्सियों की मदद से पेड़ के सहारे बांध रखा है, जो तेज आंधी में कभी भी गिरकर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के एसडीओ व जेई से पोल बदलने के लिए वह कई बार शिकायत देकर फरियाद लगा चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन व बिजली विभाग के आला अधिकारियों से टूटे पोल को बदलने की मांग की है। निगम के जेई लालचंद का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। अगर ऐसी कोई समस्या है , तो पोल बदलवाकर उसका जल्द समाधान करवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed