फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   academies running without recognition

Noida News: बिना मान्यता चल रहे पांच स्विमिंग पूल व खेल अकादमी पर कार्रवाई

Fri, 09 May 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
academies running without recognition
- खेल विभाग ने शुक्रवार को सात निजी स्कूल व सोसाइटियों का किया निरीक्षण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिले में स्कूल व सोसाइटी में बिना मान्यता चल रही स्विमिंग पूल, खेल अकादमी, व्यायाम शाला (जिम) के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। खेल विभाग ने शुक्रवार को सात स्कूल व सोसाइटी में संचालित स्विमिंग पूल, जिम व खेल अकादमी का औचक निरीक्षण किया। जिनमें कमी पाई गई है। उनके संचालकों को सात दिन में पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए है।


दरअसल, गर्मी के शुरू होते ही संचालकों ने स्कूल, कॉलेज और सोसायटियों में संचालकों ने बिना मान्यता और मानकों के ही स्विमिंग पूल शुरू कर दिए है। साथ ही अवैध रूप से खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। इनके खिलाफ खेल विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में करीब 300 निजी स्कूल, कॉलेज व सोसाइटियों में स्विमिंग पूल व खेल अकादमी बिना एनओसी के संचालित है। शुक्रवार को खेल विभाग की ओर से सात निजी स्कूल व सोसाइटी में एनओसी व मानकों की जांच की गई। इसमें पांच निजी स्कूल व सोसाइटियों में कमी पाई गई है।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि शुक्रवार को नोएडा व ग्रेटर नोएडा के सात स्कूल व सोसाइटी में खेल अकादमी, जिम व स्विमिंग पूलों का निरीक्षण किया गया। इनमें से पांच खेल अकादमी, जिम व स्विमिंग पूलों में कमी पाई गई है। जब दो स्थानों पर मानक पूरे पाए गए है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा एक स्थित सैनफोर्ट स्कूल में स्विमिंग पूल की एनओसी व लाइफ गार्ड है। लेकिन मानक पूरे नहीं है। लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन सलेंडर, फायर सिस्टम, पानी चिन्हित नहीं है। साथ ही बिना मान्यता के खेल अकादमी संचालित है। श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में भी अवैध रूप से खेल अकादमी संचालित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों स्कूलों को मान्यता लेने और मानकों को पूरा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। ग्रेनो वेस्ट स्थित ला कैसला सोसाइटी में स्विमिंग पूल का पानी खाली कराने का निर्देश दिए है। ग्रेटर नोएडा के जीटा एक स्थित एटीएस डोल्से सोसाइटी में जिम व स्विमिंग पूल की एनओसी नहीं ली हुई है। इन सभी को एनओसी लेने व मानकों को पूरा कराने का निर्देश दिए है। यदि निर्धारित समय पर एनओसी व मानकों को पूरा नहीं किया जाता है। विभाग की ओर से बंद कराने के नोटिस जारी किए जाएंगे। आर्थिक दंड और एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी।

--------------
- इन दो सोसाइटी में मिले पूरे मानक
अनीता नागर ने बताया कि शुक्रवार को चलाए गए अभियान में नोएडा की गृह प्रवेश सोसाइटी में स्विमिंग पूल व जिम संचालित है। वहीं, सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी में स्विमिंग पूल संचालित है। दोनों सोसाइटी की एनओसी सही पाई गई है। साथ ही मानक पूरे मिले है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed