फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ABVP Nalagarh protested against SFI and university administration.

Noida News: एसएफआई व विवि प्रशासन के खिलाफ एबीवीपी नालागढ़ ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Sep 2025 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ABVP Nalagarh protested against SFI and university administration.
नालागढ़ कॉलेज में एबीवीपी के छात्र एसएफआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए- स्रोत- एबीवीपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई ने वीरवार को एचपीयू में दिन-प्रतिदिन बढ़ती एसएफआई की गुंडागर्दी और विवि प्रशासन की नाकामी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद की सह मंत्री मधु ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में एसएफआई के वामपंथी गुंडों की ओर से प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को डराना, धमकाना, छेड़छाड़ करना और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले करना आम बात बन चुकी है। हाल ही में आर्ट्स ब्लॉक में एबीवीपी की छात्राओं पर जानलेवा हमला किया गया, इसमें कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन इस पूरे मामले में पूरी तरह असफल साबित हुआ है। न सुरक्षा व्यवस्था है, न गुंडों पर कोई कार्रवाई हो रही है। उल्टा कुलपति का यह कहना कि सबूत लेकर आइए बेहद शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। विद्यार्थी परिषद मांग करती है गुंडों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने, छात्राओं और आम विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व विश्वविद्यालय परिसर को शांतिपूर्ण और शैक्षणिक माहौल में बदलने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी परिषद किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed