{"_id":"630660e372e2e555092c4868","slug":"abuser-woman-got-bail-was-abused-security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालीबाज महिला को मिली जमानत: सुरक्षा गार्ड के साथ की थी गाली-गलाैज, वीडियो वायरल होने पर मचा था बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालीबाज महिला को मिली जमानत: सुरक्षा गार्ड के साथ की थी गाली-गलाैज, वीडियो वायरल होने पर मचा था बवाल
Wed, 24 Aug 2022 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:03 PM IST
सार
सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र स्थित जेपी विशटाउन सोसायटी का वीडियो वायरल होने पर हजारों लोगों ने इसे साझा किया था और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
नोएडा की गालीबाज महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गार्ड को गाली देने के मामले में गिरफ्तार भव्या राय को बुधवार को न्यायालय से जमानत मिल गई। 50 हजार रुपये के दो बांड भरने के बाद उन्हें जमानत मिली है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ता इंद्रवीर सिंह भाटी ने जमानत मिलने की पुष्टि की है। बीते 20 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जेपी विशटाउन सोसायटी की एक महिला ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलाैज कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान महिला ने गार्ड को धक्का भी दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद महिला अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन