{"_id":"68f00b05fc8246cdbf0f1b3c","slug":"absconding-smack-supplier-arrested-after-five-months-na-news-c-5-1-drn1046-813063-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फरार स्मैक आपूर्तिकर्ता पांच माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फरार स्मैक आपूर्तिकर्ता पांच माह बाद गिरफ्तार
Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने बड़ा रामपुर निवासी स्मैक आपूर्तिकर्ता तस्लीम को करीब पांच माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 19 मई को स्वारना नदी पुल के पास से पकड़े गए रामपुर के कुरैशी मोहल्ला निवासी वसीम उर्फ तोता को 25 ग्राम स्मैक की आपूर्ति की थी।
पुलिस को वसीम उर्फ तोता के पास से 19.80 ग्राम स्मैक मिली थी। आरोपी पर सेलाकुई थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 19 मई को पुलिस ने वसीम उर्फ तोता को स्वारना नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके पास से 19.80 ग्राम स्मैक मिली थी। उसने बताया था कि वह तस्लीम से 40 हजार रुपये में 25 ग्राम स्मैक खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
कुछ स्मैक उसने बेच दी थी। बची हुई स्मैक को वह सानू उर्फ दिलशाद को बेचने जा रहा था। उसने बताया था कि तस्लीम डेयरी की आड़ में स्मैक की आपूर्ति करता है। वह बरेली से स्मैक लेकर आता है। वह उसे, खुशहालपुर निवासी शहबाज और जीशान को स्मैक की बेचता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि वसीम उर्फ तोता, जीशान, शहबाज और तस्लीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तस्लीम की काफी समय से तलाश कर रही थी। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मुखबिर की मदद से फरार आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक और आरोपी के तस्करी तंत्र में शामिल होने की बात सामने आई है। उसकी भी तलाश की जा रही है।