{"_id":"68c33908f8d26362d50ed70d","slug":"about-five-thousand-students-got-registered-in-the-law-course-in-just-five-days-na-news-c-25-1-agr1065-865658-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पांच दिन में ही विधि कोर्स में करीब पांच हजार छात्रों ने कराए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पांच दिन में ही विधि कोर्स में करीब पांच हजार छात्रों ने कराए पंजीकरण
Fri, 12 Sep 2025 02:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी और एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए पिछले पांच दिनों में करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ने के बाद विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ही नए पंजीकरण कराए गए हैं। अभी तक कुल 1.43 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से एक लाख छात्र प्रवेश ले चुके हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेज और आवासीय संस्थानों में स्नातक प्रथम वर्ष में करीब 2.88 लाख सीटें हैं। इसमें से 80 हजार सीटें बीएड की हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही छात्र काॅलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि मई से अगस्त तक तीन बार बढ़ाई गई।
सबसे पहले 30 जून, फिर 14 जुलाई और फिर 15 अगस्त तक पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल खोला गया। इसके बाद भी करीब 70 हजार सीटें खाली रह गई थीं। शनिवार 7 सितंबर को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि को एक बार फिर बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि पिछले पांच दिन में करीब पांच हजार पंजीकरण हुए हैं। ये पंजीकरण बीए एलएलबी और एलएलबी में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों ने ही कराए हैं। 30 सितंबर तक विद्यार्थी पंजीकरण करा सकते हैं।
उधर, एडेड काॅलेज सेंट जोंस काॅलेज, आरबीएस काॅलेज, आगरा काॅलेज, बीडी जैन कन्या महाविद्यालय, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सीटें जुलाई में ही भर गई थीं। इसके बाद काॅलेजों ने स्नातक और स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम की सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं।
प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि काॅलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की सीटें 10 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं। अन्य वर्ग की सीटें बढ़ाने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।