फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Abduction case filed in Punhana

प्रेमियों ने की कोर्ट मैरिज, अपहरण का मामला दर्ज

Fri, 30 Oct 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Abduction case filed in Punhana
पुन्हाना। खंड के गांव नीमका निवासी एक युवक के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्स के साथ कोर्ट मैरिज करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। लड़की के परिजनों ने अपहरण और दुष्कर्म की आशंका का मामला बिछौर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि प्रेमी जोड़े ने 13 अक्तूबर को राजस्थान हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन

बिछौर पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी पुन्हाना के एक अस्पताल में नर्स है। करीब 20 दिन पहले जब उसकी बेटी गांव गई थी तो उसने बताया कि नीमका गांव निवासी एक युवक उसे अस्पताल में आकर परेशान करता है। धर्म बदलकर शादी का दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर उसने अपहरण और दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई दिनों से उनकी लड़की लापता है और उसका फोन भी बंद है। एसआई अतर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed