{"_id":"68c41e53dc06bc5e7f0e954d","slug":"aarohi-and-krishna-selected-for-national-level-competition-noida-news-c-23-1-lko1064-74864-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में आरोही व कृष्णा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में आरोही व कृष्णा का चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले आरोही कनौजिया व कृष्णा प्रजापति का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कोच विवेक श्रीवास्तव व भारत प्रजापति ने बताया कि 8 से 10 सितंबर तक वृंदावन स्थित प्रेमेश्वरी धनुका सरस्वती विद्या मंदिर में 37वीं, क्षेत्रीय बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा के सेक्टर-31 स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 13 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कमलिका, अमन, स्वयं ने रजत पदक और ईशान, लक्ष्मी अंबवता, लिजा पाल, प्रियांशी, प्रशांत, मयंक, काजल, वेदांत ने कांस्य पदक हासिल किया। मैनेजर आशीष चौहान व प्रधानाचार्य कविता रस्तोगी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।