{"_id":"67bdd079fca4c3d8af0d3f48","slug":"aaps-ruckus-in-the-house-21-mlas-suspended-for-three-meetings-noida-news-c-340-1-del1011-81277-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सदन में आप का हंगामा, 21 विधायक तीन बैठकों के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सदन में आप का हंगामा, 21 विधायक तीन बैठकों के लिए निलंबित
विज्ञापन
उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा तो विधानसभा अध्यक्ष ने की कार्रवाई
सत्ता पक्ष पर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के अपमान का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान आप विधायकों ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री के कक्ष से डाॅ. भीमराव अंबेडकर व शहीद भगत सिंह के फोटो हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों से कई बार शांत रहने की गुजारिश की, लेकिन शोर-शराबा नहीं थमा। इससे नाराज होकर गुप्ता ने अभिभाषण के दौरान ही आप के 21 विधायकों को सदन की तीन बैठकों के लिए निलंबित कर दिया। अब नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 विधायक सोमवार तक सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान सदन में मौजूद नहीं थे। ऐसे में आगामी बैठकों में अब विपक्ष की तरफ से सिर्फ उन्हें ही बैठने की इजाजत विपक्ष की तरफ से होगी। इधर, निलंबन के बाद विपक्ष ने विधानसभा परिसर स्थित डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले सदन में आप विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर इन महापुरुषों की तस्वीरों को हटा दिया है, जो न केवल असांविधानिक है, बल्कि असंवेदनशील भी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों के आचरण को निंदनीय करार देते हुए कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आप विधायकों को चेतावनी भी दी, लेकिन वे शांत नहीं हुए और गुप्ता ने मार्शल बुलाकर कर हंगामा करने वाले विधायकों को एक-एक कर बाहर करा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने इन विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया, लेकिन मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से रखे गए निष्कासन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित होने के बाद 21 विधायकों को तीन बैठकों के लिए निलंबित कर दिया गया।
आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे आप का धरना, नारेबाजी
आप विधायकों ने आरोप लगाया कि सभी कार्यालयों में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर की जगह प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा दी गई है। क्या भाजपा को लगता है कि आंबेडकर से बड़े मोदी हैं? आतिशी ने कहा कि जब आप विधायक आंबेडकर के नाम का नारा लगा रहे थे तो उन्हें निष्कासित कर दिया गया, लेकिन जब भाजपा के विधायकों ने मोदी के नारे लगाए, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।