फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP workers detained after coming out to surround PM's residence

Noida News: पीएम आवास घेरने निकले आप कार्यकर्ता हिरासत में

Tue, 26 Mar 2024 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
AAP workers detained after coming out to surround PM's residence
गोपाल बोले- आप कार्यालय किया सील, प्रदर्शन करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही
विज्ञापन

पुलिस और आप नेताओं व कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक, सड़क पर लेटे प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने निकले आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, आप विधायक सोमनाथ भारती और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला व आप नेता पंकज गुप्ता भी शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए थे।

इससे पहले आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने स्टेशन के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और आप नेताओं व कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के बाद आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने आप कार्यालय को सील कर दिया। इसके अलावा बैरिकेड लगाकर पार्टी कार्यालय की ओर आने-जाने का रास्ता रोक दिया। केंद्र सरकार ने पहले केजरीवाल को गिरफ्तार कराया और अब प्रदर्शन नहीं करने दे रही है। आप नेताओं को पुलिस किसी भी स्थान पर भी नहीं जाने दे रही और रास्ते में ही रोका जा रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री को जेल, शरत रेड्डी को बेल और 55 करोड़ के भाजपा के खेल के संबंध में सवाल पूछने का निर्णय लिया था, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। वहीं, हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि गैरकानूनी और फर्जी मामलों में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल में रखा गया है। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी की तरफ से मुख्य आरोपी बनाए गए शरद ने भाजपा को 60 करोड़ रुपए दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आप ने प्रदर्शन के मामले में दोहरा रवैया अपनाने पर पुलिस की आलोचना की। आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती के साथ जगह-जगह रोक दिया और हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने भाजपा को दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन करने की खुली छूट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article