फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP surrounded the central government

Noida News: आप ने केंद्र सरकार को घेरा

Tue, 11 Nov 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
AAP surrounded the central government
नई दिल्ली। बम धमाके को लेकर आप ने केंद्र सरकार को घेरा है। मंगलवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राजधानी में धमाके के बावजूद प्रधानमंत्री विदेश यात्रा और गृहमंत्री चुनाव में व्यस्त हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। देश को अब पार्ट टाइम नहीं फुल टाइम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चाहिए।
विज्ञापन

लालकिला धमाका सिर्फ हादसा नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा हमला है। इसके तार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं जो पहले भी देश में कई हमलों में शामिल रहा है। अगर इस धमाके में जैश की भूमिका है तो क्या अब प्रधानमंत्री पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे या फिर चुप्पी साध लेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का रवैया देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। अगर देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में विस्फोट हो सकता है तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। यह केवल खुफिया तंत्र की विफलता नहीं बल्कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं की पोल खोलने वाली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed