फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP raises questions on Yamuna cleanup MLA Kuldeep claims pollution is being reduced by releasing more water i

यमुना की सफाई पर आप ने उठाए सवाल: विधायक कुलदीप बोले-अधिक पानी छोड़कर कम किया जा रहा प्रदूषण, दी ये चुनौती

Fri, 30 Oct 2026 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप नेता कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर भाजपा सरकार के यमुना सफाई के दावों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
AAP raises questions on Yamuna cleanup MLA Kuldeep claims pollution is being reduced by releasing more water i
आप का भाजपा पर पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप नेता कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर भाजपा सरकार के यमुना सफाई के दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यमुना की वास्तविक स्थिति छिपाकर लोगों के सामने सफाई की भ्रामक तस्वीर पेश कर रही है। आप विधायक का कहना है यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़कर प्रदूषण कम किया जा रहा है।

विज्ञापन


आप नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में पल्ला से वजीराबाद तक यमुना का करीब 26 किलोमीटर का हिस्सा पहले से ही अपेक्षाकृत साफ रहा है। इसके बाद नजफगढ़ नाले का पानी नदी में मिलने से प्रदूषण बढ़ता है। आप ने दावा किया कि हरियाणा से हथिनीकुंड बैराज के जरिये अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से प्रदूषकों का असर कम दिखाई देता है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा इसी स्थिति को यमुना की सफाई बताकर प्रचार कर रही है।
विज्ञापन


आप ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के यमुना में डुबकी लगाने को भी राजनीतिक प्रचार करार दिया है। पार्टी ने उन्हें और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में सोनिया विहार घाट पर यमुना में डुबकी लगाकर सफाई कार्यों में सुधार का दावा किया था। इसके बाद दोनों दलों के बीच नदी की वास्तविक स्थिति और सफाई कार्यों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

मनोज तिवारी के पुराने वीडियो पर आप ने उठाए सवाल
आप नेता संजीव ने मनोज तिवारी का 9 नवंबर 2021 का पुराना फेसबुक वीडियो साझा किया है। उनका दावा है कि इस वीडियो में मनोज तिवारी सोनिया विहार में यमुना के पानी को साफ बता रहे थे। संजीव ने सवाल उठाया कि जब पहले ही पानी को साफ बताया जा चुका था तो अब डुबकी लगाकर सफाई का प्रदर्शन किसे दिखाया जा रहा है?


कालिंदी कुंज के पानी को लेकर भाजपा को चुनौती
आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सांसद मनोज तिवारी और जल मंत्री प्रवेश वर्मा को कालिंदी कुंज घाट का पानी पीकर दिखाने की चुनौती दी है। उनका आरोप है कि भाजपा अतिरिक्त पानी छोड़कर यमुना के प्रदूषण को कम दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पिछले साल भी भाजपा पर नकली यमुना बनाने का आरोप लगाया।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed