फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP opposed the match with Pakistan

Noida News: आप ने किया पाकिस्तान से मैच का विरोध

Sat, 13 Sep 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
AAP opposed the match with Pakistan
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में शनिवार को आप मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों का पुतला फूंका। साथ ही, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने की। इस मौके पर बुराड़ी से विधायक संजय झा, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, किराड़ी से पूर्व विधायक ऋतुराज झा, जंगपुरा से पूर्व विधायक प्रवीण देशमुख, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए जो कश्मीर में शहीद हुए भारतीयों की शहादत का सौदा कर रही है। अगर भारत-पाक क्रिकेट मैच का प्रसारण किसी बार या क्लब में हुआ तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने देशवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे इस मैच का बहिष्कार करें और खिलाड़ियों से भी अनुरोध किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में न उतरें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed