{"_id":"666ad3fc30775c24bc0b6f26","slug":"aap-mp-sanjay-singh-said-bjp-government-at-centre-will-fall-in-six-months-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP सांसद संजय सिंह का दावा: ये सरकार बैसाखी पर है... BJP ने सहयोगियों को थमाया झुनझुना मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP सांसद संजय सिंह का दावा: ये सरकार बैसाखी पर है... BJP ने सहयोगियों को थमाया झुनझुना मंत्रालय
Thu, 13 Jun 2024 04:46 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:46 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सहयोगियों को झुनझुना मंत्रालय थमा दिया है।
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एनडीए के घटक दलों को कमतर महत्व दिए जाने की बात कही है। उनका कहना है को जेडीयू और पीडीपी जैसी महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टियों को भी झुनझुना मंत्रालय थमा दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नोएडा में मौजूद संजय सिंह ने कहा कि एक पार्टी को मछली विभाग तो दूसरे को जहाजरानी विभाग थमा दिया। एक के पास जहाज ही नहीं, दूसरे के पास करने के लिए कुछ नहीं है। एनडीए सरकार बैसाखी पर चल रही है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने दावा किया कि यह सरकार छह महीने से अधिक नहीं चल पाएगी। यह सरकार जल्दी ही गिरेगी। हम राजनैतिक गतिविधि पर नजर रखे हैं, समय आया तो सरकार भी बनाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने शिंदे, अजीत पंवार को तो खत्म ही कर दिया। जीतन राम मांझी जोकि राम के अस्तित्व को ही नहीं मानते, उसे भाजपा वाले कैबिनेट मंत्री बना रहे। टीडीपी को लोकसभा अध्यक्ष दिया जाना चाहिए। संविधान खतरे में है। जेडीयू, टीडीपी जैसी पार्टी को ये तोड़ेंगे। राज्यसभा में पहले ही टीडीपी के चार सांसद तोड़े हैं। नीट परीक्षा और ठेके पर पुलिस भर्ती पर भी उन्होंने सवाल उठाए।