फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP MLAs raise questions on healthcare, BJP tightens

Noida News: आप विधायकों ने स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठाए, भाजपा ने कसा तंज

Thu, 17 Aug 2023 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
AAP MLAs raise questions on healthcare, BJP tightens
किराड़ी व सीमापुरी के विधायकों ने अपने क्षेत्र में जर्जर स्वास्थ्य सेवा का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा आम आदमी पार्टी के किराड़ी व सीमापुरी क्षेत्र के विधायकों ने ही दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवा पर सवाल खड़े कर दिए। नियम 280 के तहत अपने इलाके की जर्जर स्वास्थ्य सेवा का मुद्दा उठाकर उन्होंने दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधा, जबकि अभी तक दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की बात करते हुए पीठ थपथपाती रही है। वहीं, इस पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा। भाजपा नेताओं ने कहा कि आप के विधायक ही सदन में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा की असलियत बता रहे हैं।
चर्चा में सीमापुरी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि रखरखाव के अभाव में क्षेत्र के पांच में से दो अस्पताल बंद होने की कगार पर हैं। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को गवर्निंग बॉडी चला रही है। इसके चेयरमैन मुख्य सचिव हैं। पहले कैंसर इंस्टीट्यूट में हजारों मरीज इलाज के लिए हर दिन आते थे, लेकिन दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में मशीनें तक बंद हो गई हैं और यहां पर टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। वार्षिक रखरखाव के अभाव में मशीनें बर्बाद हो गईं। इसके अलावा दोनों ही अस्पतालों में लंबे समय से कोई स्थायी निदेशक नहीं है। राजीव गांधी अस्पताल में लंबे समय से कोई अकाउंट ऑफिसर तक नहीं है। कुछ सालों में अनेक डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चले गए। डॉक्टरों को ठेके पर रखा जाता है और समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। अस्पताल के दो5दो साल से बिल पास नहीं हो रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि उनके इलाके में एक भी अस्पताल नहीं है। इलाके के लोग संजय गांधी अस्पताल इलाज कराने के लिए जाते हैं, जबकि संजय गांधी अस्पताल दिल्ली के सबसे ज्यादा खराब अस्पतालों में शुमार है। इस अस्पताल की क्षमता से 50 गुना ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अपने क्षेत्र की आठ लाख जनता के हितों का ख्याल रखते हुए एक अस्पताल निर्माण कराने की योजना पास कराई गई, लेकिन अभी तक अस्पताल का काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मरीजों के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। डॉक्टर अस्पताल छोड़ रहे हैं। अस्पताल बंद होने की कगार पर हैं और सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का नकली ढिंढोरा पीटती फिरती है। केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed