फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP made Priyanka the national chief spokesperson

Noida News: आप ने प्रियका को बनाया राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता

Sat, 22 Apr 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
AAP made Priyanka the national chief spokesperson
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने सौंपा नियुक्ति का प्रमाणपत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रियंका कक्कड़ को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक प्रियंका राष्ट्रीय मुद्दों पर मीडिया में पार्टी के तरफ से पक्ष रखती रही हैं। शनिवार को हुई पार्टी की बैठक में प्रियंका को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने प्रियंका को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए जाने का प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए प्रियंका को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

प्रियंका दस साल से पार्टी में सक्रिय तौर पर जिम्मेदारियों निभा रही हैं। पार्टी ने उन्हें तेलंगाना के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी और वह 2017-2019 तक इस पद पर रहीं। इसके बाद दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की लीगल हेड रहीं। 2020 में राघव चड्ढा के लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान कालकाजी क्षेत्र की प्रभारी बनीं। वे उत्तर प्रदेश के लिए गठित 12 सदस्यीय निगरानी समिति का हिस्सा भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed