फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP leaders unemployed after being removed from power: BJP

सत्ता से हटने के बाद आप नेता बेरोजगार : भाजपा

Sun, 02 Mar 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
AAP leaders unemployed after being removed from power: BJP
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 10 साल में किए हर भ्रष्टाचार का हिसाब पिछली सरकार को देना पड़ेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि सत्ता से हटने के बाद आप के नेता बेरोजगार हो गए हैं। वे अब मनगढ़ंत मुद्दे बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यही उनका रोजगार हो गया है। सीएजी की दो रिपोर्ट विधानसभा पटल पर रखे जाने के बाद आप व विधायक सिर्फ प्रदर्शन कर अपने भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट आते ही मुखिया अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से गायब हैं। दिल्ली की जनता उनसे पूछना चाहती है कि आखिर आबकारी नीति को क्यों वापस लिया गया और कमीशन क्यों बढ़ाए गए। लोगों को सेवाएं प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन आप सरकार जनसेवक कम और दिल्ली की दुश्मन ज्यादा थी। पैसे कमाने के लिए पार्टी के नेताओं ने घर में क्लीनिक खोल लिए थे। इसका किराया भी खुद ही वसूलते थे, लेकिन रिपोर्ट से साफ पता चल चुका है कि मोहल्ला क्लीनिक में कोई डॉक्टर और दवा नहीं थी। आयुष्मान भारत को मंजूरी मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article