फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP is scared, defeat is certain: Congress

घबरा चुकी है आप, हार निश्चित : कांग्रेस

Thu, 26 Dec 2024 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
AAP is scared, defeat is certain: Congress
देवेंद्र यादव ने माकन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर किया पलटवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर आप व केजरीवाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप की हार निश्चित है। कांग्रेस की मजबूत चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों की लोकप्रियता से घबराकर आप नेता असंवेदनशील और मर्यादाहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

देवेंद्र ने केजरीवाल से विदेश से होने वाली फंडिंग का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। 11 वर्षों तक केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर जनता को गुमराह किया, जबकि असलियत में बिजली-पानी के दाम दोगुने हुए और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण दिल्ली का विकास ठप हो गया है और राजधानी 50 वर्ष पीछे चली गई है। पहले केजरीवाल ने खुद कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। आप का गठबंधन केवल अपनी गिरती साख को बचाने का प्रयास है, जैसा कि कश्मीर में देखने को मिला जहां उनका केवल एक विधायक है। आप-भाजपा ने शराब घोटाले के जरिए दिल्ली को नशे की राजधानी बना दिया। केजरीवाल ने हर मोर्चे पर दिल्लीवासियों को धोखा दिया है। कांग्रेस दिल्ली की जनता की आवाज है और उनकी लड़ाई लड़ रही है। प्रदूषण से 3,000 मौतें, 2020 के दंगे, दलितों पर अत्याचार और महिला सुरक्षा में विफलता के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। जनता अब जाग चुकी है और आने वाले चुनावों में आप को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article