फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP government ministers guilty of political fraud: BJP

आप सरकार के मंत्री राजनीतिक धोखाधड़ी के दोषी : भाजपा

Thu, 26 Dec 2024 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
AAP government ministers guilty of political fraud: BJP
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- बिना नोटिफिकेशन के योजना लाकर जनता को गुमराह किया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिला सम्मान व संजीवनी योजना को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में कहा कि आतिशी सरकार बेनकाब हो गई है। जनता की निगाह में केजरीवाल समेत सभी मंत्री राजनीतिक धोखाधड़ी के दोषी हैं। जेल से लौटने के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और उन्हें अब चुनाव में हार साफ दिखाई दे रही है। इस कारण वे ऐसी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं जो काल्पनिक हैं।
10 साल सत्ता का सुख भोगने वाली सरकार बिजली-पानी के बिलों को ठीक करने, साफ पानी देने, टूटी सड़कें ठीक करवाने का आश्वासन देती रही। सभी झांसे फेल पड़ने लगे तो केजरीवाल ने एक सुनियोजित योजना बनाकर पूर्व घोषित महिला सम्मान योजना को री-पैकेज कर बेचना शुरू कर दिया, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। पंजाब में पहले ही महिलाओं को इसी सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। राजनीतिक द्वेष से आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दे रहे हैं और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना चुनाव बाद लागू करने का सपना बेच रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार वह सब कर रही है जो डिजिटल ठग करते हैं। लोगों का निजी डाटा ले रहे हैं, जिसका गलत उपयोग संभव है। बिना नोटिफिकेशन के योजना लाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पहली बार अधिकारियों को सार्वजनिक चेतावनी जारी करनी पड़ी है। मुख्यमंत्री आतिशी स्पष्ट करें कि क्या संजीवनी योजना स्वीकृति के बाद लाई गई है। योजनाएं लाने के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर केजरीवाल हुए बेनकाब : विजेंद्र गुप्ता
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल फिर बेनकाब हो गए हैं। दिल्ली सरकार की सार्वजनिक सूचना से जो खुलासा हुआ है, उसमें एक शब्द का इस्तेमाल किया गया है और वह है धोखाधड़ी। इस योजना के अंतर्गत पुरुष आवेदकों से भी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। उनका भी पंजीकरण किया जा रहा है, जो हास्यास्पद है। महिलाओं के लिए बनाई गई किसी योजना का लाभ कोई पुरुष कैसे ले सकता है। दिल्ली सरकार ने मार्च में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के लोगों से एक-एक हजार रुपये देने का वादा कर फॉर्म भरवाए। अप्रैल से एक-एक हजार रुपये देने का वादा किया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वादा हवा हवाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article