{"_id":"65fe82db955137ff5302b8f6","slug":"aap-congress-formed-alliance-to-hide-corruption-bjp-noida-news-c-340-1-del1004-43435-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार छिपाने के लिए आप-कांग्रेस ने गठबंधन किया : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार छिपाने के लिए आप-कांग्रेस ने गठबंधन किया : भाजपा
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए आप व कांग्रेस ने गठबंधन किया है। इसमें एक आरोपी है तो दूसरी पार्टी वकील बनी हुई है। केजरीवाल को जब ईडी गिरफ्तार कर चुकी है तो आप के विधायक, निगम पार्षद और यहां तक कि उनके करीबी भी साथ नहीं दे रहे हैं। सड़कों पर हर घर से केजरीवाल निकलने की बात कहने वाली आतिशी को भी दिल्ली की सड़कें शांत दिखाई दे रही हैं। केजरीवाल जिस दिन शराब नीति लाए उस दिन से ही दिल्ली भाजपा सड़कों पर थी और इस बात को कहती रही कि यह शराब नीति व्यक्तिगत फायदे के लिए लाई गई है। केजरीवाल शराब नीति को फायदेमंद बताते थे, लेकिन जैसे-जैसे जांच के बाद परतें खुलती गईं यह बात स्पष्ट हो गई कि यह भ्रष्टाचार का खेल है। जब भाजपा के विरोध के बाद जांच शुरू हुई और सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया तो उस दिन केजरीवाल ने यूटर्न ले लिया, क्योंकि इतिहास रहा है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। वहीं, बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस नेता अजय माकन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने रिश्वत लेकर शराब घोटाला किया है। केजरीवाल के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर ईडी ने गिरफ्तारी भी कर ली। इस तरह से माकन की बात की पुष्टि भी हो गई।
-- -- -- -- -- -- --
जेल से गिरोह चलता है, सरकार नहीं : मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की हर गली में पटाखे छूटे और मिठाइयां बांटी गईं। सभी एक-दूसरे के गले लगकर बधाइयां दे रहे हैं, क्योंकि दिल्ली को दिलासा देकर लूटने व झूठ में फंसाकर दिल्ली को 10 साल पीछे करने वाले केजरीवाल आज सही मायने में अपनी जगह सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। भाजपा पर बार-बार इस मामले में सवाल उठाना बिल्कुल निराधार है, क्योंकि बेल व सजा देना कोर्ट का काम है, भाजपा का नहीं। भाजपा हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी चाहे भ्रष्टाचारी कितने भी बड़े पद पर ही क्यों न हो। जेल के अंदर से गैंग चलते देखा गया है, सरकार नहीं। वे सभी बस मार्शल, गेस्ट टीचर्स आज खुश बेहद खुश है जिन्हें केजरीवाल ने नौकरी से निकाल दिया है। आज जितनी खुशी केजरीवाल के जेल जाने की असली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हुई है, उतनी खुशी तो दिल्ली वालों को भी नहीं हुई होगी। आखिर कांग्रेस को चोर कहकर सत्ता में आए केजरीवाल आज खुद जेल पहुंच गए।
शीघ्र न्याय होगा और सजा भी होगी : बांसुरी स्वराज
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल पर जब जांच बैठी तो उन्होंने सिर्फ जांच से भागने के अलावा कुछ नहीं किया। नवंबर से ही जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया कि 100 करोड़ रुपये का किक बैक पार्टी द्वारा अपनी राजनीतिक एक्टिविटी में इस्तेमाल किया गया और पार्टी के मुखिया होने के नाते केजरीवाल से बिना पूछे इन पैसों का इस्तेमाल नहीं किया गया होगा। इसलिए इस पूरे मामले में प्रमुख आरोपी केजरीवाल हैं। दो साल से केजरीवाल कानून के साथ आंख मिचौली कर रहे हैं, मामले को लंबा खींचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें समझना होगा कि कानून उन तक पहुंच चुका है और शीघ्र न्याय होगा व सजा भी होगी। कोर्ट में जब जज ने केजरीवाल के वकील से समन पर जांच एजेंसियों के सामने पेश होने की बात पूछी तो वकील ने मना कर दिया। इसके बाद उन्हें कस्टडी में भेजा गया, ताकि आगे की पूछताछ हो सके। हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने वाले को पता था कि सुप्रीम कोर्ट उनकी याचिका को खारिज कर देगा, इसलिए उन्होंने पहले ही केस वापस ले लिया।