फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAI Clearance Noida Airport master plam

नोएडा एयरपोर्ट के मास्टर प्लान को एएआई की मंजूरी

Tue, 09 Feb 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
AAI  Clearance Noida Airport master plam
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। रक्षा मंत्रालय के बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। अब सिर्फ ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) से ही मंजूरी का इंतजार है। माना जा रहा है बकास से इसी माह मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट को बनाने का जिम्मा ज्यूरिख एयरपोर्ट कंपनी को मिला है। कंपनी ने अनुबंध से 60 दिन के भीतर ही मास्टर प्लान सबमिट कर दिया। इस मास्टर प्लान पर राज्य सरकार के साथ ही केंद्र की तीन प्रमुख एजेसिंयों से अनुमति जरूरी थी। सबसे पहले रक्षा मंत्रालय ने इस पर मंजूरी दे दी। उसके बाद सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी मंजूरी दे दी। दोनों ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। अब तीसरी एजेंसी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से मिलना शेष है। यहां से भी बहुत जल्द अनुमति मिल सकती है। तीनों संस्थाओं की तरफ से सुझावों पर ज्यूरिख कंपनी से अमल कराने के लिए यीडा सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। यह मास्टर प्लान पर आखिरी औपचारिकता होगी। उसके बाद नींव रखे जाने की तिथि तय कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री के हाथों इसकी नींव रखी जानी है। ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई में इसकी नींव रखी जा सकती है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के दूसरे चरण की जमीन पर राजी किसान
नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण में दो रनवे का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस बीच दूसरे चरण के एयरपोर्ट के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 1430 हेक्टेयर जमीन ली जानी हैं। इस पर तीसरा रनवे और मेनटेनेंस रिपेयर ओवरहॉलिंग (एमआरओ) सेंटर बनेगा। इसके लिए सात गांव करौली बांगर, कुरैब, बीरमपुर, दयानतपुर, रन्हेरा, नंगला शाहपुर और मुंढेरा चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों के किसान खुद ही यमुना प्राधिकरण आकर अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र दे रहे हैं। सोमवार को कुरैब के कई निवासी यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से मिले और जमीन देने के लिए सहमति पत्र सौंपा। सीईओ ने बताया कि एयरपोर्ट के पहले चरण के कामकाज को देखते हुए किसानों में भरोसा जगा है। वे दूसरे चरण के लिए जमीन देने को राजी हैं। उन्होंने बताया कि सात गांवों के अधिकतर किसान सहमति से जमीन देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का नाम जमीन (हेक्टेयर में)
करौली बांगर 200
कुरैब 400
बीरमपुर 100
दयानतपुर 175
रन्हेरा 500
नंगला शाहपुर 15
मुंढेरा 40
नोएडा एयरपोर्ट के मास्टर प्लान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से भी जल्द मंजूरी मिल सकती है। इन संस्थाओं की तरफ से मिल रहे सुझावों को मास्टर प्लान में शामिल कराने के लिए समिति बन गई है। मास्टर प्लान को बहुत जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ नियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed