फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was murdered in a love affair, real brothers sentenced to life imprisonment

Noida News: प्रेम प्रसंग में की थी युवक की हत्या, सगे भाइयों को उम्रकैद

Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in a love affair, real brothers sentenced to life imprisonment
19 सितंबर 2022 को इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलेसरा की घटना
विज्ञापन

हिंडन पुस्ता के किनारे से मिला था अतुल का शव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय के सत्र न्यायाधीश की अदालत ने युवक की हत्या में दो सगे भाइयों को दोषी करार दिया है। दोनों को उम्रकैद की सज सुनाई गई है। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास और भुगतना होगा। सितंबर 2022 में इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलसेरा में युवक की प्रेम प्रसंग में 21 साल के अतुल की हत्या कर दी गई थी।

मेरठ के गांव गोलाबाद निवासी सागर ने 21 सितंबर 2022 को इकोटेक-3 कोतवाली में केस दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने कहा था कि 19 सितंबर, 2022 की शाम को उनका भतीजा अतुल (21) बिना बताए घर से गया और वापस नहीं लौटा। ढूंढने पर उसके दोस्त अंकित सैनी निवासी मेरठ ने पड़ोसी अनिल के साथ अतुल के होने की जानकारी दी। उसके फोन पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। अनिल से पूछताछ करने पर उसने अतुल के साथ होने से इनकार कर दिया। इसके बाद सागर ने पुलिस को शिकायत दी थी। जब अनिल और अतुल की मोबाइल लोकेशन निकलवाई गई तो वो एक साथ मिली।
विज्ञापन

इसके बाद 22 सितंबर को अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने हिंडन पुस्ता के किनारे से अतुल का शव बरामद किया था। हत्या में अनिल के भाई संजय का भी नाम सामने आया। 24 सितंबर को पुलिस ने संजय को भी गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों ने पहले रस्सी से अतुल का गला घोंटा, फिर ब्लेड से गला रेतकर हत्या की थी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अतुल का दोषी संजय की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता लगने के बाद दोनों भाइयों ने अतुल की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed