{"_id":"690e406190678e68890aa4f7","slug":"a-young-man-was-murdered-for-rs-1-crore-four-people-were-booked-na-news-c-91-1-abn1007-144896-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक करोड़ रुपये के लिए हुई युवक की हत्या, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक करोड़ रुपये के लिए हुई युवक की हत्या, चार पर केस
Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजकमल यादव की फाइल फोटो।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र के हांसापुर खुर्द निवासी राजकमल यादव (21) की जमीन के कारोबार में एक करोड़ रुपये के लेनदेन के विवाद में जैतपुर के तिघरा गांव में हत्या की गई थी। मृतक की मां तारा यादव की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने आजमगढ़ के चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो आजमगढ़ में दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्त में नहीं आया है।
तारा देवी का आरोप है कि ग्राम अहिरौला निवासी काली प्रसाद जायसवाल, हांसापुर निवासी राम सिंह उर्फ बड़े टिल्लू के साथ उनका पुत्र राजकमल जमीन का व्यवसाय करने लगा था। काली और टिल्लू ने बीते दिनों उनके बेटे को बुलाकर उससे एक करोड़ रुपये देने की मांग की थी। ऐसा न करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। घटना से पूर्व पांच नवंबर की शाम राजकमल ने अपनी मां को इसकी जानकारी भी दी थी।
तारा देवी का आरोप है कि काली और टिल्लू के कहने पर हांसापुर निवासी अवनीश यादव व पंकज गिरी ने राजकमल को फोन कर अहिरौला बाईपास पर बुलाया। वहां एक चाय की दुकान से दोनों लोग राजकमल की बाइक पर बैठकर उसे धोखे से जैतपुर के तिघरा गांव लेकर पहुंचे, जहां उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। मां का आरोप है कि गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस नाक और कान से खून निकलने के अलावा अन्य कहीं भी कोई चोट के निशान न होने की बात कह रही है। एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर एएसपी श्याम देव के नेतृत्व में तीन टीमें आजमगढ़ में आरोपियों के घर दबिश दे चुकी हैं, लेकिन फिलहाल चारों मोबाइल बंद कर गायब हैं।
विज्ञापन
तहरीर में गोली का जिक्र करने नहीं दिया
राजकमल की मां का कहना है कि बेटे का शव अंबेडकरनगर जैतपुर थाने के तिघरा गांव के निकट झाड़ियों में मिला था। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे कुछ ग्रामीणों ने फोन कर इसकी सूचना दी थी। घटनास्थल पहुंचे तो शव खून से लथपथ मिला था। उनका आरोप है कि उनके बेटे के जबड़े पर गोली के निशान थे, लेकिन पुलिस ने तहरीर में गोली का जिक्र नहीं करने दिया।
-- -- -
एफआईआर दर्ज होने तक गांव में ही थे चारों आरोपी
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर शव मिलने से लेकर देर रात में चारों आरोपियों के नाम मुकदमा दर्ज होने तक सभी अपने घरों पर ही थे। जैसे ही उन्हें हत्या का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, वैसे ही सभी लापता हो गए। पुलिस इनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
-- -- -- -- -- --
सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं मृतक की बहनें
तारा देवी के बच्चों में राजकमल सबसे छोटा था। राजकमल की बड़ी बहन निसेतम और भाई शशांक यादव प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। पिता रामजी यादव की वर्ष 2012 में मौत हो गई थी। वह बैंक में कैशियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मां निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। हादसे के बाद से मां बदहवास हैं और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद राजकमल का शव जैसे की घर पहुंचा, गांव में मातम छा गया। मां व दोनों बहनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
-- --
वर्जन
मां की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है, जो दबिश देे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा।
-अभिजीत आर शंकर, एसपी