फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was murdered after an altercation during a well worship programme

ग्रेटर नोएडा: कुआं पूजन कार्यक्रम में कहासुनी के बाद युवक की बाका से हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Fri, 27 Feb 2026 08:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Feb 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered after an altercation during a well worship programme
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव तुस्याना में गुरुवार को आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में युवक की बाका से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त खून से सना बाका भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि गांव तुस्याना में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना इकोटेक-3 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान मनोज उर्फ लालू निवासी हरदोई के रूप में हुई है। जो कार्यक्रम में शामिल होने आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव निवासी फिरी राम के यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में भोजन के दौरान मनोज और गांव के ही निवासी जगवीर भाटी पुत्र रतीराम भाटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान मनोज ने जगवीर को अपशब्द कह दिए। जिससे वह आहत हो गया और अपने घर चला गया था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जगवीर भाटी कथित रूप से अपने घर से बाका लेकर मनोज की तलाश में वापस गांव की ओर आया। गांव तुस्याना आने वाली सड़क पर। जहां एक बुग्गी गाड़ी खड़ी थी। वहीं दोनों आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आरोपी ने बाका से मनोज पर वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया था। जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने आरोपी जगवीर भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना में प्रयुक्त खून से लुदा बाका भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed