{"_id":"697a6aa9685c6f262e09ea24","slug":"a-young-man-was-kidnapped-and-forced-to-sign-a-plot-agreement-noida-news-c-24-1-pal1006-121259-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक का अपहरण कर जबरन लिखवाया प्लॉट का एग्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक का अपहरण कर जबरन लिखवाया प्लॉट का एग्रीमेंट
विज्ञापन
-विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट, घटना के बाद से लापता है पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के भुंड गांव से विकास त्यागी नाम के युवक को अपहरण कर जबरन प्लॉट का एग्रीमेंट लिखवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को अगवा कर दबाव बनाते हुए उससे संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद से युवक लापता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चांदहट थाना क्षेत्र के भुंड गांव निवासी बिरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भांजा विकास त्यागी बचपन से ही उनके पास रह रहा है। उन्होंने विकास के नाम पर फलौदा रोड स्थित माला सिंह फार्म में करीब 150 गज का एक प्लॉट खरीदा था। शिकायत के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को भुंड निवासी रवि, सुनहरी का नगला निवासी अशोक, खेड़ा निवासी लक्की और फलौदा निवासी नितेश एक गाड़ी में आए और जबरन विकास को उठा ले गए। इसके बाद उसे पलवल ले जाकर डरा-धमकाकर प्लॉट का एग्रीमेंट साइन करवा लिया।
पीड़ित ने जब आरोपियों से इस मामले की जानकारी अपने मामा को देने की बात कही, तो 15 जनवरी को उसे फिर से पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। विकास ने फोन पर अपने मामा को इस हमले की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।