फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was duped of Rs 36,000 in the name of Mudra loan.

Noida News: मुद्रा लोन के नाम पर युवक से 36 हजार ठगे

Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 36,000 in the name of Mudra loan.
लोनी। मुद्रा लोन के नाम पर इलाइचीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार से 36 हजार रुपये की ठगी हो गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। 26 अक्तूबर को पुलिस ने अनुज कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मुकदमे में श्रवण ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत पांच लाख रुपये के मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया था। कुछ समय बाद अनुज कुमार नाम के व्यक्ति ने उनका लोन पास होने की बात कहते हुए अनुबंध के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे। उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड की फोटो लेकर 15 हजार 760 रुपये अपने खाते में जमा कराए। कुछ देर बाद ही आरोपी ने लोन की तीन अग्रिम मासिक किश्त के नाम पर 21 हजार 200 रुपये खाते में जमा कराए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध शाखा जांच कर रही है। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई उसके धारक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed