Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was cutting his wrists after posting on Facebook.

Noida News: फेसबुक पर पोस्ट करके हाथ की नसें काट रहा था युवक, पुलिस ने बचाया

Wed, 05 Nov 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man was cutting his wrists after posting on Facebook.
मथुरा। फरह के बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाला युवक ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया कि वह अपनी जान दे रहा है। इस पर मेटा ने पुलिस मुख्यालय को अलर्ट किया तो फरह थाने की पुलिस महज 14 मिनट में युवक के घर पहुंच गई और युवक को खुदकुशी करने से रोक लिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम सोमवार रात 8:30 बजे का है। फरह क्षेत्र में रहने वाला युवक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत है। युवक ने ‘आज मैं अपना खून निकालूंगा, काट दूंगा मैं’ यह टेक्स्ट फेसबुक पर पोस्ट किया। मेटा के अलर्ट के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन की जानकारी करके मथुरा पुलिस को अवगत कराया। इस पर फरह के उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ महज 14 मिनट में युवक के घर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने युवक के परिजन को जानकारी तो युवक अपने कमरे में एक ब्लेड को खोलकर उस से हाथ की कलाई की नसें काटने का प्रयास कर रहा था। वह बड़बड़ा रहा था कि आज सारी टेंशन खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने उसे खुदकुशी करने से रोका। इसके बाद उसकी काउंसलिंग की। युवक ने बताया कि वह बहुराष्ट्रीय कंपनी में दूसरे शहर में नौकरी करता है और सारा खर्च घर भेजता है। कुछ समय से बाइक खरीदना चाहता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बाइक नहीं खरीद पा रहा था। इस कारण वह अवसाद में आ गया था। पुलिसकर्मियों ने उसकी काउंसलिंग करके समझाया कि बाइक तो वह खरीद लेगा मगर जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed