{"_id":"68e2cdb80dc57675ff0b925c","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-for-parking-his-bike-in-front-of-a-hotel-two-arrested-na-news-c-139-1-mdr1001-107402-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होटल के सामने बाइक खड़ी करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होटल के सामने बाइक खड़ी करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। गुस्साए आरोपियों ने युवक के सिर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के विरोध में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले चन्द्रशेखर ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उनके भतीजे तरूण कुमार और अर्जन सिंह गुरूद्वारा रोड पर किसी काम सेे गए थे। उन्होने अपनी बाइक दिल्ली-6 होटल के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि होटल संचालक ने वहां बाइक खड़ी करने का विरोध करते हुए उनसे अभद्रता कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तरुण और अर्जुन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने तरुण के घेरकर बुरी तरह पीटा और उसके सिर पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तरुण लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। घटना का पता लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुुंचकर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार नसीम और रिजवान निवासी गुरुद्वारा रोड के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।