फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man trapped in the strong current was rescued after four hours of hard work

Noida News: तेज बहाव में फंसे युवक को चार घंटे की मेहनत से बचाया

Thu, 04 Sep 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
A young man trapped in the strong current was rescued after four hours of hard work
पीपल के पेड़ पर फंसा था युवक, गोताखोर ने जान जोखिम में डालकर अभियान चलाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना में तेज बहाव के बीच फंसे एक युवक को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ की मदद से बोट क्लब के गोताखोर ने जान जोखिम में डालकर शख्स की जान बचाई।

कश्मीरी गेट थाने की टीम को दोपहर 12 बजे एक पीसीआर कॉल आई कि एक युवक यमुना में बहता हुआ आया है और पुराने रेलवे पुल के पास पीपल के पेड़ों पर फंसा हुआ है। पुलिस ने तुरंत एनडीआरएफ और डीडीएमए को अलर्ट किया। थाने की एक टीम मौके पर रवाना हुई जिसमें एनडीआरएफ, डीडीएमए, फायर और बोट क्लब के गोताखोर भी शामिल हुए। मौके पर यमुना बाजार निवासी राजा पीपल के पेड़ की टहनियों को थामे जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा था। उसने बताया कि नदी के किनारे घूम रहा था तभी पैर फिसल गया और गहरे पानी में बह गया। तैरते हुए वह पुराने रेलवे पुल से पहले पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। उसकी हालत देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नदी में उस समय पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी आसानी से उसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने से पहले करीब तीन घंटे तक योजना बनाई गई कि राजा को सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाए। नदी का तेज बहाव और खतरनाक स्थिति हर किसी के लिए चुनौती थी। नाव लेकर नदी में उतरना आसान नहीं था क्योंकि पानी का वेग किसी को भी बहा ले जाने के लिए काफी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोर संजय ने दिखाई हिम्मत
मुश्किल हालात में बोट क्लब के गोताखोर संजय ने हिम्मत दिखाई। उसने कमर में रस्सी बांधी, लाइफ जैकेट पहनी और नदी में उतरने का फैसला किया लेकिन जैसे ही नदी में उतरे तो बहाव इतना तेज था कि एक पल के लिए लाइफ जैकेट ही शरीर से निकल गई। इसके बावजूद संजय ने हार नहीं मानी। उसने खुद को संभाला और धीरे-धीरे पीपल के पेड़ तक पहुंच गया। संजय ने पहले राजा को लाइफ जैकेट फेंकी जिसे उसने तुरंत पहन लिया। इसके बाद संजय ने रस्सी पहुंचाई। राजा ने रस्सी को कमर में बांध ली। दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और बोट क्लब की टीम ने रस्सियों और नावों के सहारे राजा को सुरक्षित निकाल लिया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed