फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man jumped into Yamuna to make a reel by holding the tail of a cow and drowned.

Noida News: गोवंश की पूंछ पकड़ यमुना में रील बनवाने कूदा युवक डूबा

Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into Yamuna to make a reel by holding the tail of a cow and drowned.
गोवंश की पूंछ पकड़ यमुना में रील बनवाने कूदा युवक डूबा
विज्ञापन

- भाई मोबाइल से बनाता रहा वीडियो, पूंछ छूटने पर डूबा युवक तलाश जारी
- तलाश में जुटे गोताखोर, पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर
माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। फलैदा गांव में गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी में कूदा विकास (21) गहरे पानी में डूब गया। हादसे के दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बताया गया है कि विकास रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा था। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि युवक की बुग्गी का बैल खुलकर यमुना में चला गया। जिसे पकड़ने यमुना में जाने के दौरान युवक डूब गया।
फलैदा गांव के नजदीक गोशाला के पास विकास के खेत हैं। विकास रविवार को अपने भाई प्रिंस के साथ खेत पर गया था। इस दौरान वह वहां घूम रहे गोवंश को अन्य युवकों के साथ मिलकर दूर भगाने लगा। गांव के करीब यमुना से जुड़ा पोखर है। पोखर के जरिये विकास गोवंश को यमुना पार भेजने का प्रयास करने लगा। इससे पहले विकास ने प्रिंस से गोवंश को लेकर यमुना में ले जाने का वीडियो बना लेने को कहा था। विकास गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना की ओर दौड़ने लगा। इस बीच गोवंश के यमुना में कूदने पर विकास उसकी पूंछ पकड़कर यमुना में कूद गया। प्रिंस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। गहरे पानी में जाने पर विकास के हाथ से गाेवंश की पूंछ छूट गई और वह डूबने लगा।
विज्ञापन


मोबाइल में कैद हुआ हादसा
विकास के यमुना में डूबने की घटना मोबाइल में कैद हुई है। वायरल वीडियो में प्रिंस व कुछ युवक और जोर लगाने की बात कहते सुने जा सकते हैं। जबकि विकास तैरने का प्रयास करता दिख रहा है। विकास दूसरे किनारे के करीब पहुंच गया था। युवक और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित कर रहे। तभी विकास अचानक डूबते हुए दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश से फसल बचाना किसानों के लिए चुनौती
क्षेत्र में लावारिस घूमने वाले गोवंश अक्सर किसानों की फसल उजाड़ देते हैं। प्रशासन गोवंशों को गोशाला में रखने का उचित प्रबंध नहीं कर पाया है। इसके चलते अभी किसानों को अपनी फसल उजड़ने का डर सताता है। रविवार को फलैदा गांव में हुई घटना भी गोवंश के फसल उजड़ने के डर से जुड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल उजड़ने से बचाने के लिए ही विकास गोवंश को यमुना पार भेजने की कोशिश कर रहा था।



पहले भी जानलेवा साबित हुई है मोबाइल व सेल्फी की दीवानगी
- 07 नवंबर 2020 बिसरख क्षेत्र में विवाह समारोह से लौटने के दौरान पिस्टल लेकर सेल्फी लेने के दौरान गोली चलने से युवक की मौत।
- 23 जुलाई 2020 ईयरफोन लगाकर बोड़ाकी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वीडियो देख रहे तीन दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत।
- 16 फरवरी 2018 को ग्रेनो के मॉल में स्वचलित सीढि़यों पर रील बनाते समय गिरकर युवक की मौत।
- 13 नवंबर 2013 दादरी रेलवे फाटक पर ईयरफोन पर गाने सुनते हुए ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत।

आज आएगी एनडीआरएफ की टीम : एसीपी
गोताखोरों ने यमुना में काफी तलाश किया लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ टीम किसी अन्य जगह रेस्क्यू कर रही है। सोमवार को एनडीआरएफ टीम आएगी। जांच में पता चला है कि युवक की बुग्गी का बैल खुलकर यमुना में चला गया। उसे पकड़ने यमुना में जाने के दौरान हादसा हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। - रूद्र प्रताप सिंह, एसीपी जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed