{"_id":"6a1405453799b9e4cf0452df","slug":"a-young-man-hanged-himself-in-a-park-in-greater-noida-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पार्क में लटका मिला शव, महोबा का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पार्क में लटका मिला शव, महोबा का रहने वाला था मृतक
Mon, 25 May 2026 01:46 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 25 May 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के सामने स्थित पार्क में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार को एक पार्क में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिन्होंने आसपास के क्षेत्र से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शिवम (32) निवासी जनपद महोबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।