फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man died while bursting a twine bomb with a steel glass.

Noida News: सुतली बम पर स्टील ग्लास रखकर फोड़ रहे युवक की मौत

Tue, 21 Oct 2025 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
A young man died while bursting a twine bomb with a steel glass.
- ग्लास के टुकड़े शरीर में घुसने से गई जान, छिजारसी की घटना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। छिजारसी कॉलोनी में दिवाली पर सोमवार रात सुतली बम के ऊपर स्टील का ग्लास रखकर फोड़ना जानलेवा बन गया। बम के फटने से ग्लास के टुकड़े युवक के शरीर में घुस गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


मूलरूप से पीलीभीत के कंजा गांव निवासी विनोद परिवार के साथ छिजारसी कॉलोनी में मस्जिद वाली गली में रहते हैं। विनोद और उनकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 20 वर्षीय बेटा शिवा स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात को दिवाली में घर के पास ही एक प्लॉट में पटाखे छोड़ रहा था। वह सुतली बम के ऊपर बार-बार स्टील का ग्लास रखकर पटाखा छोड़ रहा था। एक दो बार फटा नहीं तो फिर से प्रयास किया। इस बार सुतली बम में उसने आग लगाई और पीछे हटा तो बम फट गया। बम फटने से स्टील के ग्लास के टुकड़े हो गए और कुछ टुकड़े उसके शरीर में जा घुसे। एक बड़ा टुकड़ा पसली में घुसने से अत्यधिक खून बह गया। परिजनों ने उसे एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद यहां से फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे चले इलाज के बाद शिवा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed