{"_id":"6a2421fade490ce57b02817c","slug":"a-worker-standing-below-died-after-the-shuttering-collapsed-noida-news-c-23-1-lko1064-96723-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शटरिंग गिरने से नीचे खड़े श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शटरिंग गिरने से नीचे खड़े श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक्सर में पीएसी कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर में पीएसी कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से शटरिंग का हिस्सा गिरने से नीचे खड़ा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिम्स में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि झांसी निवासी पुष्पेंद्र (40) पीएसी बटालियन कैंपस में निर्माण कार्य में लगा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे ऊपरी मंजिल की शटरिंग गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है।