{"_id":"68a476653120d4826b09a0cb","slug":"a-woman-who-went-for-a-walk-was-bitten-by-a-stray-dog-noida-news-c-23-1-lko1064-72081-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टहलने गई महिला को लावारिस कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टहलने गई महिला को लावारिस कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
- चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोए़डा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी एक टाउनशिप में राधा कृष्ण पार्क के पास मंगलवार सुबह टहलकर घर वापस लौट रही महिला पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने लावारिस कुत्ते को भगाकर महिला की जान बचाई।
गौड़ सिटी एक के 6 एवेन्यू में रहने वाले योगेश ने बताया कि वह और उनकी पत्नी गौड़ स्टेडियम तक प्रतिदिन टहलने के लिए जाते हैं। सुबह भी दोनों टहलकर वापस लौट रहे थे। पत्नी उनसे कुछ आगे निकल गई थी। उन्होंने बताया कि राधा कृष्ण पार्क के पास पहुंचने पर एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उसने उनके पैर में काट लिया। इससे खून निकलने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने कुत्ते को भगाया। आरोप है कि टाउनशिप में लावारिस कुत्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जोकि सुबह और शाम को लोगों पर आते जाते समय हमला कर देते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी संबंधित जिम्मेदारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
कुत्तों का लगातार बढ़ रहा आतंक
पंचशील ग्रीन्स दो विला के निवासी लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। आलोक तिवारी ने बताया कि सोसाइटी में 10 से 12 लावारिस कुत्ते किसी न किसी को प्रतिदिन काट रहे हैं। इसके कारण लोगों का बाहर घूमना भी सुरक्षित नहीं है। लोगों का आरोप है कि अपना पार्सल लेने के लिए सोसायटी गेट पर जाना पड़ता है। कई बार प्राधिकरण और बिल्डर से निजात दिलाने की मांग की गई,लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है।