फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman who came seeking work robbed an elderly man of his jewellery and cash after knocking him unconscious.

Noida News: काम मांगने आई महिला ने बुजुर्ग को बेहोश कर लूटे जेवरात और कैश

Sat, 04 Apr 2026 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A woman who came seeking work robbed an elderly man of his jewellery and cash after knocking him unconscious.
फोटो: -----------------
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी की वारदात, 67 साल की मां घर पर अकेली थीं

- घटना के बाद से निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। घर में घरेलू सहायिका के नाम पर काम मांगने आई एक महिला ने बुजुर्ग मां को बेहोश कर करीब 1.5 लाख के गहने और 10000 रुपये चोरी कर लिए। मामला ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में शुक्रवार का है। पीड़ित उत्तराखंड की एक कंपनी में एजीएम धर्मेंद्र मिश्रा ने बिसरख कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी 6 महीने की बेटी है। वे उत्तराखंड में रहते हैं। और पत्नी में नौकरी करतीं हैं। घर के लिए एक सहायिका की जरूरत थी। इसलिए एक एप्लीकेशन के जरिए इसकी जानकारी दी थी। शुक्रवार को उनकी 67 साल की मां पोती के साथ घर पर अकलीं थीं। तभी आरोपी महिला घरेलू सहायिका बनकर आई काम के बारे में जानकारी लेने के बहाने अंदर आ गई। मां ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, तभी उसने कोई चीज मां के ऊपर फेंक दी, जिससे मां बेहोश हो गईं। उसके बाद आरोपी महिला ने घर के अंदर लगे कैमरे को बंद किया फिर जेवरात और पैसे चुराकर फरार हो गई। घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली सो रही थी। करीब 30 मिनट बाद जब मां को होश आयो तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन

कोतवाली बिसरख के प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
लिफ्ट से लेकर लॉबी तक में नहीं लगे हैं सीसीटीवी

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। लिफ्ट से लेकर लॉबी तक कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस कारण आरोपी महिला के बारे में ज्यादा पता नहीं चल पाया। उन्होंने वारदात में आरोपी महिला के साथ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई। साथ ही पुलिस से सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता कराने की मांग की।

---------------
निवासियों में सोसाइटी की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
घटना के बाद से सोसाइटीवासियों में भी रोष है। उन्होंने सोसाइटी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने कहा कि यहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं हैं। बाहरी लोगों की सही से जानकारी दर्ज नहीं की जाती है। साथ ही सत्यापन सिस्टम भी नहीं है। बिना जांच के उनको अंदर भेज दिय जाता है। निवासियों ने एनबीसीसी और एओए से तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed