{"_id":"69d7cf79436aa23d050d3d2c","slug":"a-woman-who-befriended-a-businessman-and-then-robbed-him-was-arrested-noida-news-c-1-noi1095-4144605-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कारोबारी से दोस्ती कर लूट करने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कारोबारी से दोस्ती कर लूट करने वाली युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
- तनु से माया और सीता बनकर की थी लूट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेटिंग एप से दोस्ती कर युवक को होटल में बुलाकर लूटपाट करने वाली युवती को कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पास से सोने की चेन, अंगूठी और 13 हजार रुपये कैश बरामद किया है। मामले की जांच कर रही है। एसीपी प्रवीण सिंह के अनुसार युवती ने गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी कारोबारी नितिन गुप्ता से लूटपाट की थी। दोनों की दोस्ती एक डेटिंग ऐप के जरिए तनु वर्मा नाम की युवती से हुई थी। उसने युवक को सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग में बुलाया। मुलाकात के दौरान महिला ने युवक को अधिक मात्रा में शराब पिलाई इसके बाद उसने युवक के गले से सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और करीब 27 हजार रुपये नकद लूट लिया था। पकड़ी गई महिला की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय सीता चक्रवर्ती उर्फ तनु वर्मा उर्फ माया के रूप में हुई है। वह वर्तमान में दिल्ली के पहाड़गंज में रह रही थी। वहीं उसके साथी की पहचान शालीमार गार्डन गाजियाबाद निवासी सागर चौहान के रूप में हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डेटिंग एप पर दोस्ती कर मिलने के लिए बुलाते, फिर करते थे लूट
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि महिला पहले सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को निशाना बनाती थी। उनसे बातचीत कर दोस्ती करती और मिलने के लिए बुलाती थी। मुलाकात के दौरान वह उन्हें नशीला पदार्थ या ज्यादा शराब पिलाकर नशे में कर देती थी। इसके बाद उनसे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो जाती थी।