फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman was cheated of Rs 80,000 in the name of getting a home loan

Noida News: होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से 80 हजार की ठगी

Sat, 23 Aug 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
A woman was cheated of Rs 80,000 in the name of getting a home loan
होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से 80 हजार की ठगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अफसाना का कहना है कि वह रामपुर जागीर में ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक की संचालिका हैं। उसे घर बनाने के लिए होम लोन की आवश्यकता थी।

इस दौरान उसकी जान-पहचान धर्मवीर राठौर और अजय राठौर नामक दो भाईयों से हुई, जो उन्हें पहले से जानते थे और कभी-कभार माल सप्लाई भी किया करते थे। जब उन्होंने इन दोनों से होम लोन की बात की तो दोनों ने कमीशन पर काम कराने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने कुलदीप गौतम निवासी पंचशील कॉलोनी, चिपियाना बुजुर्ग से मुलाकात कराई। तीनों आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक उनसे कहा कि यदि होम लोन चाहिए तो पहले 80 हजार रुपये, घर की रजिस्ट्री के कागजात और पांच ब्लैंक चेक जमा कराने होंगे। महिला ने विश्वास कर 80 हजार रुपये पेटीएम के जरिए कुलदीप गौतम के खाते में जमा करने के साथ घर की रजिस्ट्री, जरूरी कागजात और 5 ब्लैंक चेक सौंप दिए। जब महिला ने होम लोन की स्थिति जानने के लिए संपर्क किया तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed