फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman was arrested for using casteist slurs and using abusive language.

Noida News: जाति सूचक शब्द कहने और गालीगलौज के आरोप में युवती गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
A woman was arrested for using casteist slurs and using abusive language.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक युवती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और गालीगलौज करते नजर आ रही है। एक एक्स यूजर की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी रिया रावत ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में रहती है। वह मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। आरोपी ने दलित समाज की युवती के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। रील वायरल होने के बाद व्यक्ति ने एक्स पर पुलिस को टैग कर कार्रवाई करने की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed