फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman died after being hit by a speeding car in Greater Noida

मौत का लाइव वीडियो: खामोशी से दौड़ती हुई आई महिला की 'मौत', खंभे से टकराकर कई टुकड़ों में बिखरा महिला का शव

Fri, 01 Nov 2024 10:26 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला है कि कार को चलने वाला नाबालिग है। पुलिस ने उसे पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A woman died after being hit by a speeding car in Greater Noida
तेज रफ्तार कार ने ले ली महिला की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट में सीआरसी प्रोजेक्ट के पास सड़क पर जाकर महिला को मौत के घाट उतारने वाली कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है एक महिला सड़क किनारे चल रही है। महिला के पीछे एक पानी का टैंकर चल रहा है। वहीं पानी के टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद बेकाबू कार एक पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो जाती है। 

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो जाता है। इस मामले में हरदोई निवासी मृतक महिला के पति ने बिसरख कोतवाली में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि कार को चलने वाला नाबालिग है। पुलिस ने उसे पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पीड़ित पक्ष का कार चला रहे नाबालिग के परिजन के साथ समझौता हो गया है। इस कारण वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में नाबालिग के परिजन पर कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिग को कार की चाबी किसने सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed