Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman and her nine-month-old child riding an Activa died after being hit by a trolley.

Noida News: ट्राले की चपेट में आकर एक्टिवा सवार महिला और नौ माह के बच्चे की मौत

Tue, 14 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A woman and her nine-month-old child riding an Activa died after being hit by a trolley.
ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-जगाधरी राजमार्ग स्थित एसडी कॉलेज के निकट सोमवार सुबह 5 बजे एक तेजरफ्तार ट्राले की टक्कर से एक्टिवा सवार सपेहड़ा गांव निवासी मां वंदना (25) व 9 माह के गीतांश की ट्राले के पहिये से कुचले जाने पर मौत हो गई। जबकि एक्टिवा चालक चाचा ससुर रेशम चंद (55) और महिला का पति कृष्ण लाल(30) घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्राला चालक अजमेर निवासी सोहन लाल को पुलिस ने कैंट बस स्टैंड के पास से काबू कर लिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर लिया। हाऊसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव ने बताया कि मृतका व उनके बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के पति कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो माह पहले बेेटे गीतांश को पीलिया हो गया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे कैंट के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया था। बेटे को पीलिया के साथ-साथ अन्य परेशानी थी। इसलिए गीतांश की चंडीगढ़ से दवा चल रही थी। दवाई खत्म होने के कारण वह लेने के लिए सुबह ही अपने घर से निकल पड़े थे। उन्हें क्या पता था कि यह पत्नी व बेटे का आखिरी सफर होगा।
विज्ञापन

मृतक के पति कृष्ण लाल ने बताया कि सुबह के समय ठंडक होेने के कारण वे पहले सपेहड़ा गांव के मोड पर ही खड़े होकर ऑटो, ई-रिक्शा या बस की तलाश कर रहे थे ताकि मासूम को जाते हुए ठंड न लगे। जब कुछ नहीं मिला तो चाचा ससुर को ही अंबाला कैंट बस स्टैंड तक छोड़ने की बात कहीं थी। इस बीच रास्ते में भी किसी ऑटो की तलाश में थे। अगर ऑटो मिल जाता तो दोनों की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में बच्चे के जन्मदिन की वंदना कर रही थी तैयारी
परिजनों ने बताया कि वंदना को बेटे से इतना प्यार था कि वो 30 जनवरी 2026 को आने वाले पहले जन्मदिन की अभी से तैयारी कर रही थी कि धूमधाम से मनाएंगे। परिवार के लोगों को इकट्ठा करेंगे। मृतका के पति कृष्ण लाल तीन भाई थे लेकिन आठ साल एक भाई की भी इसी तरह से सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर

ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर

ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर

ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर

ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर

ट्राले की चपेट में आकर घायल पति कृष्ण लाल अस्पताल की  इमरजेंसी में पत्नी की मौत के बाद विलाप कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed