फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A video of a girl was made during their friendship and is now going viral.

Noida News: दोस्ती के वक्त बनाया युवती का वीडियो, अब कर रहा वायरल

Mon, 22 Sep 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
A video of a girl was made during their friendship and is now going viral.
दोस्ती के वक्त बनाया युवती का वीडियो, अब कर रहा वायरल
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दोस्ती के दौरान युवक ने युवती का वीडियो बना लिया और अब जब दोनों अलग हो गए तब युवक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। युवती के मना करने पर उसे धमकी दी जा रही है। युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


हरदोई जिले की रहने वाली युवती कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में किराये पर रहती है। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। युवती की दोस्ती सोरखा गांव में रहने वाले विनीत सक्सेना से हुई थी और दोनों 3 साल तक रिश्ते में रहे। बाद में कुछ मतभेद हो गए और दोनों अलग हो गए। आरोप है कि युवक पीड़िता के पहले के बनाए हुए वीडियो अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed