Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A trolley overturned on the state highway, causing a six-kilometer-long traffic jam.

Noida News: राज्य राजमार्ग पर ट्रॉली पलटने से लगा छह किलोमीटर लंबा जाम

Sun, 02 Nov 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A trolley overturned on the state highway, causing a six-kilometer-long traffic jam.
व्यासपुर-यमुनानगर रोड पर पलटी ट्रॉली को हाइड्रा से हटाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर राज्य राजमार्ग पर चाहड़ो व हरनौली के बीच कर्णम मल्लेश्वरी वेटलिफ्टिंग एकेडमी के पास शनिवार शाम लड़की से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। कपालमोचन मेला में जा रहे दर्जनों वाहन, रोडवेज की बसें और कई सरकारी गाड़ियां भी जाम में फंसी रही।
वहीं ट्रॉली की चपेट में एक ई-रिक्शा आ गया, जिसमें दो लोगों समेत एक बच्ची घायल हो गई। घायलों को एडीसी नवीन आहूजा की सरकारी कार से सीएचसी व्यासपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं ट्राली को सड़क से हटाने के लिए दो हाइड्रा चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार शाम को लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली जगाधरी की तरफ जा रही थी। जब वह स्टेट हाईवे पर कर्णम मल्लेश्वरी की अकेडमी के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाते हुए ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

इससे ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और ट्रॉली आधे स्टेट हाईवे पर पलट गई। ट्राली की चपेट में वहां से निकल रहा एक ई-रिक्शा भी आ गया। रिक्शा में सवार 45 वर्षीय सुरेंद्र के बाएं कंधे में फ्रैक्चर व सिर में, आठ साल की नैरा के बाएं कंधे में फ्रैक्चर व 45 साल के हेमंत को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से डीसी पार्थ गुप्ता, एसपी कमलदीप गोयल और एडीसी नवीन आहूजा अपनी-अपनी गाड़ियों में कपालमोचन जा रहे थे। इस पर डीसी ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को एडीसी की सरकारी गाड़ी में सीएचसी व्यासपुर पहुंचाया। उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ को घायलों की देखरेख और उचित इलाज के निर्देश दिए।

दो हाइड्रा की मदद से हटाई गई ट्रॉली
पलटने के बाद से ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। वहीं लकड़ी से भरी ट्रॉली भी आधी सड़क पर और आधी नीचे थी। ट्राली में क्षमता से ज्यादा लकड़ी भरी हुई थी। जब तक आधी सड़क खाली थी तो वहां से वाहन आना जाना कर रहे थे। इसके बाद दो हाइड्रा को ट्राली हटाने के लिए बुलाया गया। इससे सड़क बंद हो गई। करीब पौना घंटा तक हाइड्रा चालकों ने काफी मशक्कत की। करीब पौना घंटा तक हाईवे पर जाम लगा रहा। इस दौरान अपने वाहनाें में सवार होकर श्रद्धालु भी कपालमोचन जा रहे थे। श्रद्धालुओं के वाहन भी जाम में फंस गए। इसके अलावा रोडवेज की बसें भी जाम में फंस गई। बाइक सवार, कार सवार जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को भी जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

व्यासपुर-यमुनानगर रोड पर पलटी ट्रॉली को हाइड्रा से हटाते कर्मचारी। संवाद

व्यासपुर-यमुनानगर रोड पर पलटी ट्रॉली को हाइड्रा से हटाते कर्मचारी। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed